छऊ नृत्य को बढ़ावा देन के लिए हर संभव प्रयास करूंगा: डॉ विजय
चक्रधरपुर। शहर के हरिजन बस्ती परिसर में श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से दुर्गा पूजा के अवसर पर दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला आयोजन किया गया। जिसके समापन समारोह पर मुख्य रुप से बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई उपस्थित हुये। छऊ नृत्य के दौरान गांव के कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित महिसासुर वध, मां दुर्गा ,शिव महिमा,राधाकृष्णन लीला, वीर हनुमानजी जैसे एक से बढ़कर एक छऊ नृत्य पेश किया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी. लोग रात भर छऊ नृत्य का आनंद लिया।
मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ नृत्य झारखंड की सभ्यता एवं संस्कृति से जुड़ा है। इसलिए प्रत्येक पर्व त्योहार में छऊ नृत्य का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा झारखंड के छऊ नृत्य यहां ही नहीं विदेशों में भी एक खास महत्व रखता है। यहां के छऊ कलाकार को झारखंड सरकार भी सहायता दे रही है। उन्होंने कहा प्रत्येक गांव में छऊ नृत्य हो रहे हैं।
जिसे देखने के लिए ग्रामीणों का जुटान होता है। इससे आपसी भाईचारगी भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि छऊ नृत्य को बढ़ावा देने के लिए वे हर संभव प्रयासरत है। छऊ नृत्य समितियों को समय-समय पर सहयोग भी किया जाता है। इस अवसर पर उन्होंने छऊ नृत्य मंडली को बेहतर नृत्य के लिए पुरस्कृत किया। इस मौके पर सुबोध मुखी,सूरज मुखी,उमेश मुखी,राजू मुखी, बलकरण मुखी,सागर करवा,अमोल मुखी,गणेश मुखी,महेश मुखी के अलावे बड़ी संख्या में महिला-पुरूष ग्रामीण मौजूद थे।
.jpeg)




































No comments:
Post a Comment