गुमला। गुमला जिले के चैनपुर मुख्यालय के संत जोन पारिस के डीन फादर रजत एक्का का शव पारिस परिसर में स्थित कुएं से बरामद किया गया है। फादर की मौत कैसे हुई इसको लेकर तरह-तरह की चर्चा हो रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल गुमला के शीतगृह में सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस पूरे मामले में जांच-पड़ताल में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि रात को सभी साथियों के साथ खाना खाने के बाद फादर रजत एक्का सोने चले गए थे। सुबह काफी देर तक वह किसी को नजर नहीं आये। इसके बाद उनकी खोजबीन शुरू की गई। खोजबीन के दौरान उनकी चप्पल, नाईट लाईट कुएं के पास पड़ी मिली। जब कुएं के पास जाकर देखा गया तो उनकी टोपी कुएं में तैरती दिखी। जिसके बाद शक के आधार पर लोगों ने कुएं में झागर डालकर फादर की तलाश शुरू की। जिसके बाद उनका शव पानी से बाहर निकला। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। इधर पारिस परिसर के कुएं से फादर के शव मिलने की खबर जंगल की आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई। जिसके बाद उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

No comments:
Post a Comment