जमशेदपुर। 31 अक्टूबर को जमशेदपुर प्रखंड से पांच शिक्षक- शिक्षिकाऐं सेवानिवृत्ति हुए। सीपी समिति मध्य विद्यालय सोनारी से सहायक शिक्षक धनंजय कुमार गुप्ता, प्राथमिक विद्यालय भागाबांध हाईवे से प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रसेनजीत कुमार दत्ता, बाल भारती मध्य विद्यालय जैप-6, सिदगोड़ा से बिबयानी सोरेंग, मध्य विद्यालय देवघर हाईवे से सहायक शिक्षक शिवाजीत राय तथा मध्य विद्यालय हीराचुनी से सहायक शिक्षिका श्रीमती ललिता कुमारी आज अपनी-अपनी सेवा से निवृत्त हुए।
सी पी समिति मध्य विद्यालय सोनारी के सहायक शिक्षक धनंजय गुप्ता को सम्मान पत्र, शाॅल, पुष्प गुच्छ एवं विभिन्न प्रकार के उपहारों से विदाई की गई। जिसमें सीआरसी के सभी शिक्षक-शिक्षका,सीआरपी उपस्थित हुए। विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विनिता कुमारी ने उनके सहयोगात्मक, मिलनसार व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
मौके पर झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण ने उनके साथ पूर्व के विद्यालय में बिताए गये समय और उनके सरल स्वभाव, मधुर भाषा एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि आज के विभागीय दबाव, भाग-दौड़ में वेदाग सेवा से निवृत्त हो जाना अपने-आप में एक सुखद अनुभूति प्रदान करता है। श्री धनंजय जी स्वस्थ व प्रसन्न रहें। जीवन की दूसरी पारी सुखमय रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं। साथ ही हमलोग के संघ- संगठन में अब सक्रियता के साथ समय देंगे।
सीपी समिति सभागार के विदाई सह सम्मान समारोह में मनोज कुमार सिंह, दीपाली सेन, गोपेश ठाकुर, पंकज कुमार सिंह, अखिलानंद शर्मा, अर्जुन सिंह, रविन्द्र पाठक, सीता हांसदा, रेणु सिंह, वीणा कुमारी, बाला सोरेन, ममता कुमारी, प्रभालता, कविता सोरेन आदि शिक्षक -शिक्षकाऐं उपस्थित रहे।
दूसरी तरफ आज मध्य विद्यालय पीपला में प्राथमिक विद्यालय भागाबांध, जमशेदपुर -1,के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रसेनजीत कुमार दत्ता का सीआरसी स्तर पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सभी उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ,शाल और उपहारों से सम्मानित किया गया। मंच संचालन ओम प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।
अतिथि के रूप में पंचायत के मुखिया, प्रबंधन समिति की अध्यक्षा, जमशेदपुर के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार कर्ण को विद्यालय के प्रधानाध्यापिका विद्या घोष द्वारा पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। सभी ने सेवा निवृत्त शिक्षक प्रसेनजीत के बारे में अपना अपना अनुभव, उनकी कार्यशैली, तथा कर्तव्य निष्ठा पर अपना विचार व्यक्त किए। सभी ने उनकी स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। मध्य विद्यालय पीपला के सम्मान समारोह में विद्या घोष, रूपु सुत्रधर,ओम प्रकाश चौबे, संतोष शर्मा, अनिसा दास, इस्ट्रेला कुमारी, रीता ओझा, सोनाराम बानसिंह, अपराजिता कुमारी, देवानंद सिंह, दलपति मुर्मू, सुरेन्द्र प्रसाद, सीआरपी युधिष्ठिर महतो आदि शिक्षक -शिक्षकाऐं उपस्थित रहे।

.jpeg)
No comments:
Post a Comment