जमशेदपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट - डिस्ट्रिक्ट 325 और ब्रह्मानंद नारायणा मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में रजक समाज, मनीफिट में एक ब्रेस्ट स्क्रीनिंग कैंप लगाया गया। विभिन्न आयु वर्ग की 45 महिलाओं की आईबीई डिवाइस से जांच की गई। अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है और अगर स्तन कैंसर का जल्दी पता चल जाए तो इसे ठीक किया जा सकता है। समाज में जागरूकता फैलाने के लिए स्तन कैंसर की रोकथाम पर एक जागरूकता अभियान चलाया गया।
शिविर में सक्रिय भागीदारी के लिए बीएनएमएच स्टाफ और रजक समाज मनीफिट महिला समिति की महिलाओं को उनके सहयोग के लिए हमारा हार्दिक आभार। हमारे क्लब के तरफ से प्रेजिडेंट संपा उपाध्याय के साथ अन्य मेंबर्स भी मौजूद थी।

No comments:
Post a Comment