जमशेदपुर। इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने छात्राओं के लिए लगाई स्कूल में सेनेटरी पैड वेंडिग मशीन। तत्काल जरूरत में सेनेटरी पैड के लिए सबसे अच्छा और सुरक्षित विकल्प है सेनेटरी पैड वेंडिग मशीन। इसके लिए इनरव्हील क्लब जमफशेदपुर ईष्ट के तरफ से हिन्दुस्तान मित्र मंडल स्कूल मे पैड वेंडिग मशीन स्थापित किया गया। वहां पढ़ने वाली 230 बालिका इस मशीन का फायदा ले सकती हैं।
साथ ही उन्हें बताया गया उनके हाइजीन संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के निवारण को ध्यान में रखते हुए स्कूल प्रांगण में ये मशीन स्थापित किया गया है। सकूल के प्रधानाध्यापक के सहयोग से यह प्रोजेक्ट बहुत अच्छे से सम्पन्न हुआ। मौकेपर क्लब की अध्यक्ष और सदस्य मौजूद थी।
No comments:
Post a Comment