चक्रधरपुर। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की एक समीक्षा बैठक शुक्रवार को विधायक सह केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुखराम उरांव की अध्यक्षता में विधायक के आवास पर संपन्न हुआ। बैठक में सर्व समिति से पूजा एवं विसर्जन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। इस पर विभिन्न दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और सचिव ने अपना अपना विचार प्रकट किया। इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि समाज के हर वर्ग के लोगों का सहयोग से दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ है।
इसके लिए उन्होंने पुलिस, प्रशासन, केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों और सभी दुर्गा पूजा पंडालों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी का सहयोग से माता दुर्गा का विसर्जन हुआ उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा ही होगा। इसमें कुछ खामियां सामने आया है उसे आने वाला समय में सभी का सहयोग से दूर कर लिया जाएगा। इस अवसर पर समिति के संरक्षक सह भाजपा राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने कहा कि पुराना बस्ती दुर्गा पूजा समिति आजादी के पहले से अपनी परंपरा के तहत विसर्जन जुलूस निकल रही है।
विसर्जन जुलूस शाम ढलने के बाद मां दुर्गा का मसाला जुलूस निकालने का परंपरा है। उसी परंपरा के तहत इस बार भी विसर्जन जुलूस निकाला गया, लेकिन बाटा रोड़ में प्रशासन का लाख सूचना देने का बावजूद समय पर दुर्गा पूजा समिति का पूजा पंडाल का विसर्जन जुलूस पवन चौक नहीं पहुंचा है। उम्मीद है कि आगे बार ऐसी गलती नहीं होगी। इस अवसर पर विभिन्न पूजा समिति के सदस्यों ने अपना-अपना विचार प्रकट किया। बैठक में केंद्रीय समिति सभी पदाधिकारी सहित विभिन्न पूजा पंडाल पदाधिकारी मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment