राजू सांडिल ने कहा कि सारंडा के विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़ी अनेक महिला समूहों की महिलाएं एवं पुरुष आज रांची में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की उपस्थिति में आजसू का दामन थामेंगे। उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन की सरकार ने सारंडा में कोई विकास नहीं किया।
सारंडा का विकास के नाम पर भारी लूट मची है। सरकार बाहर से अपने पसंद के ठेकेदारों को ठेका देकर सारंडा में खुलेआम लूट मचाये हुये हैं। सारंडा में जारी भ्रष्टाचार के खिलाफ जोरदार लड़ाई लड़ी जायेगी। इसी भ्रष्टाचार एवं विकास योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से नाराज होकर भारी तादाद में ग्रामीण आजसू का दामन थाम रहे हैं।
No comments:
Post a Comment