LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

स्व. बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में 25 नवंबर को होगा भागेरिया फाउंडेशन का रक्तदान शिविर, Self. Blood donation camp of Bhageria Foundation will be held on 25th November in the memory of Bajrang Lal Bhageria.


शिविर में नेत्र दान शिविर भी होगा आयोजन, तैयारी जोरों पर 

चक्रधरपुर। स्व. बजरंग लाल भगेरिया की स्मृति में 25 नवंबर को भागेरिया फाउंडेशन के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन थाना रोड स्थित गायत्री कुंज भागेरिया फाउंडेशन किया गया है। रक्तदान शिविर के साथ नेत्र दान शिविर भी आयोजित की जाएगी। जिसमें नेत्रदान के नोडल पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। जिन्होंने मानव सेवा में अंगदान करने वाले व्यक्ति के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देंगे।


यह जानकारी गुरुवार को भागेरिया फाउंडेशन के विनोद भगेरिया, मनोज भागेरिया आदि एक संवाददाता सम्मेलन कर कहा। मनोज भागेरिया ने शहर वासियों से आग्रह करते हुए कहा रक्तदान का संकल्प हमारे जीवन का एक महान संकल्प होगा। अतः आप सभी रक्तदाताओं से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आकर इस महान कार्यक्रम को सफल बनाएं।

रक्तदान शिविर का उद्घाटन झारखंड सरकार में महिला बाल विकास मंत्री जोबा मांझी करेंगी। शिविर में जिला के उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक के साथ कई प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिध एवं बुद्धिजीवी वर्ग सम्मिलित होंगे। इससे पहले रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत सुबह 8 बजे पवन चौक से थाना रोड स्थित गायत्री कुंज तक एक जागरूकता रैली निकाली जाएगी। जिसमें टाटा स्पोर्ट्स असोसिएशन के हसन मालिक, बॉडीबिल्डर सर्वो  सिंह, संतोष बोबोंगा, कुंदन गोप सम्मिलित होंगे। इसने साथ मधुसूधन स्कूल, सेक्रेट हार्ट स्कूल, नवभारत स्कूल के बच्चे भी सम्मिलित होंगे। 

मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं: विनोद : विनोद भागेरिया ने कहा कि आज मानव रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसका कृत्रिम निर्माण नहीं हो सकता है। केवल मानव ही किसी जरूरतमंद मानव को रक्त दे सकता है। रक्त लंबे समय तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। इसलिए रक्त भंडार के नवीनीकरण के लिए लगातार रक्तदान की आवश्यकता होती है। आपके द्वारा किये गये रक्तदान से किसी ऐसे व्यक्ति का जीवन बचाया जा सकता है, जिन्हें किसी दुर्घटना, ऑपरेशन या प्रसव आदि के दौरान रक्त की आवश्यकता पड़ती है। कोई नहीं जानता की रक्त की कब, कहां और किसे जरूरत पड़ जाएगी। इसलिए रक्तदान करें और मानव जीवन दान दें।

सिंहभूम गौरव सम्मान से किया जाएगा सम्मानित :  सिंहभूम गौरव सम्मान के तहत् शिक्षा, समाज एवं खेल-कूद में अग्रणी योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें शिक्षा गौरव सम्मान, समाजिक गौरव सम्मान, खेल गौरव सम्मान दिया जायेगा।

No comments:

Post a Comment