रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है : सांसद विद्युत वरण महतो
रक्तदान सबसे बड़ा दान : विधायक संजीव सरदार
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है : साहित्यकार सुनील कुमार दे
हाता। राश पूर्णिमा के पूर्व संध्या के अवसर पर मंडल समिति जमशेदपुर एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में समिति भवन माधवी रोड प्रमथनगर परसुडीह में 22 वां रक्तदान शिविर संपन्न हुई। जिसमें 58 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा रक्त का कोई विकल्प नहीं होता है। विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार ने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है।
इस पुनीत कार्यक्रम में पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंन्हा, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुदीप कुमार दे, भाजपा नेता गणेश सरदार, त्रिद्विव चट्टाराज, साहित्यकार सुनील कुमार दे, सनत कुमार मंडल सामाजिक कार्यकर्ता, स्वप्न मित्र, शंकर मुंडा मंगल पान, मुखिया देवी भूमिज, भाजपा नेता मनोज कुमार सरदार ,उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, समाज के महिला नेत्री जमुना मंडल,रीता मंडल आदि ने उपस्थित होकर मंडल समिति के इस पुनीत कार्य पर सराहना व्यक्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल समिति के अध्यक्ष दिवाकर मंडल, सचिव हरमोहन मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, बलराम मंडल, पल्टू मंडल, अजित कुमार मंडल, सूंढ़ी समाज उत्थान समिति के सचिव उज्वल कुमार मंडल, श्यामल कुमार मंडल, तरुण मंडल, विप्लव मंडल, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल, धनपति मंडल,लखीचरण मंडल , अंजलि मंडल , वॉलंटरी ब्लड डोनर संगठन के पूर्व सेक्रेटरी एस के सिंह, कमल कुमार घोष, ब्लड बैंक जमशेदपुर से डॉक्टर अशोक कुमार आदि का सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment