आदित्यपुर। आदित्यपुर (का.प्र.)ः दिन्दली, आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में चल रहे झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (जेएनएफएफ) सीजन-4 के समापन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए राम तेरी गंगा मैली फेम बॉलीवुड अभिनेत्री मन्दाकिनी आज आदित्यपुर पहुँची। यहाँ मन्दाकिनी की एक झलक पाने के लिए विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित महोत्सव में भाग लेने पहुँचे अन्य लोगों को भी तत्पर देखा गया।
महोत्सव में लोक गायक पदमश्री मुकुन्द नायक भी अतिथि के रुप में शरीक हुए। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा कुलपति गोविन्द माधव महतो ने मन्दाकिनी तथा मुकुन्द नायक को पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनका स्वागत किया। मन्दाकिनी के उपर फिल्माये गये गानों पर हुई नृत्य की प्रस्तुति कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बॉलीवुड अभिनेत्री मन्दाकिनी के उपर फिल्माये गये गानों पर नृत्य की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों को झूमने को बाध्य कर दिया।
जिससे बॉलीवुड अभिनेत्री भी काफी प्रसन्नचित नजर आई। वहीं, टॉक शो भी आहूत किया गया, जिसमें कार्यक्रम संचालिका द्वारा पूछे गये प्रश्नों का जबाब भी बॉलीवुड अभिनेत्री ने दिया।
No comments:
Post a Comment