गुवा। आजसू पार्टी के कार्यकर्ता तथा आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह खूंटी जिला प्रभारी लाडले खान ने जिला सदस्य समीर शेख की अध्यक्षता में झारखंड स्थापना दिवस सह भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर सेल के जेनरल ऑफिस समक्ष भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस दौरान आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव सह खूंटी जिला प्रभारी लाडले खान ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने आदिवासियों की हो रहे शोषण से मुक्ति दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी। और आदिवासियों को न्याय दिलाते दिलाते उन्होंने अपना बलिदान दे दिया था। इसलिए आदिवासियों ने उसे भगवान का दर्जा दिया जो आज उसे भगवान बिरसा मुंडा के नाम से जाना जाता है।
इस दौरान इस मौके पर आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह खूंटी जिला प्रभारी लाडले खान, जिला सदस्य समीर शेख, पूर्व जिला सदस्य आजसू नेत्री कल्पना वावे, विनीता लोंगा, जैस्मिन पुष्टि, सुमन तांती, विजय नायक, पीयूष बानरा, ललित मोहंती, रिजवान अंसारी सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment