Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नहाय-खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व शुरू , Chhath festival, the great festival of folk faith, begins with Nahay-Khay.


गुवा। शुक्रवार को नहाय खाय के साथ लोक आस्था का महापर्व छठ की शुरुआत हो गई। इस दौरान गुवा तथा बड़ाजामदा के विभिन्न घरों में छठ व्रतियों ने नहाए खाय के साथ लौकी भात ग्रहण किया। छठ व्रती महिलाए प्रात:काल उठकर स्नान कर नए वस्त्र धारण करती हैं। इसके बाद भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की जाती है। नहाय खाय के दिन सात्विक भोजन ग्रहण किया जाता है। 

आज के दिन कद्दू की सब्जी, लौकी, चने की दाल और भात का विशेष महत्व है। नहाय खाय के दिन तैयार किया गया भोजन सबसे पहले व्रत रखने वाली महिलाओं को परोसा जाता है। इसके बाद ही परिवार के अन्य सदस्य इस भोजन को ग्रहण कर करते हैं। इसके साथ ही शनिवार को खरना किया जाएगा। व रविवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

छठ पर्व को लेकर गुवा एवं बड़ाजामदा में फल की दुकानें पूरी तरह से सजाया गया है। साथ ही उद्योगपति सह समाजसेवी संजू शारदा के द्वारा छठ व्रतियों को फल वितरण किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template