Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गम्हरिया में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का धूमधाम से हुआ आयोजन, Chitragupta puja festival was organized with great pomp in Gamhariya,


गम्हरिया।चित्रगुप्त महासमिति की ओर से गम्हरिया में चित्रगुप्त पूजनोत्सव का धूमधाम से आयोजन किया गया। इस अवसर पर गम्हरिया स्थित चित्रगुप्त भवन में भगवान चित्रगुप्त की भव्य प्रतिमा स्थापित कर पवित्र मन्त्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई गई। इस दौरान उपस्थित पण्डित सुरेंद्र झा द्वारा पवित्र मन्त्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया जिसमे काफी संख्या में चित्रांश शामिल हुए। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त की आरती कर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया। पूजनोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एके श्रीवास्तव, सरायकेला जिलाध्यक्ष सत्य प्रकाश आदि मौजूद रहे। 

इस पूजनोत्सव में कांड्रा, गम्हरिया समेत आसपास के क्षेत्रों से काफी संख्या में चित्रांश समाज के महिला, पुरुष व बच्चे शामिल हुए। इस मौके पर सांयकाल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें जमशेदपुर के कलाकार संजय स्वर्णकार एंड टीम को आमंत्रित किया गया था। इन कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत व भजनों की प्रस्तुति कर श्रोताओं को खूब झुमाया गया। पूजनोत्सव के आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी श्रीवास्तव, महासचिव संजय कुमार वर्मा,  संगठन सचिव बालकृष्ण प्रसाद, कोषाध्यक्ष अभय लाभ, सह कोषाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद कर्ण, महेश कुमार श्रीवास्तव, भूदेव वर्मा, मुकेश कुमार, पूर्व अध्यक्ष रत्नेश सहाय समेत सभी सदस्यों की प्रमुख भूमिका रही।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template