LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

पैरालिसिस मरीज को ड़ॉ विजय सिंह ने किया आर्थिक मदद, रिम्स में इलाज कराने का दिया आश्वासन, Dr. Vijay Singh provided financial help to paralysis patient, assured to get treatment at RIMS


चक्रधरपुर। आर्थिक तंगी से बेहाल चक्रधरपुर के रेलवे कॉलोनी बारा खोली निवासी राजू लुहा को पैरालिसिस का अटैक पिछले साल आया था। जिससे उसे चलने फिरने में काफी दिक्कत हो गई थी। उसके परिवार की स्थिति बहुत ही दयनीय है। परिवार के सदस्य ने इसकी सूचना समाजसेवी ड़ॉ विजय सिंह गागराई को दिया। खबर पाकर डॉ विजय सिंह गागराई उसके घर पहुंचे एवं पैरालिसिस मरीज राजू लुहा एवं उसके परिवार से भेंट कर बीमारी की विस्तृत जानकारी लिये।

बाद में  उसके मां ने कहा कि गरीबी के कारण राजू का इलाज नहीं करा पा रही हूं। घर की स्थिति बहुत ही खराब है.उसकी स्थिति को देखकर डॉ विजय सिंह गागराई ने उसके माता को आर्थिक मदद किया एवं रिम्स के अधीक्षक एवं सर्जन से भी इलाज के बारे में फोन से बातचीत किये। उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि रांची रिम्स अस्पताल ले जाकर राजू लुहा का जल्द ही इलाज कराया जाएगा। उन्होंने अन्य समाज के लोगों से भी अपील किया कि इस गरीब परिवार की लोग मदद करें.उन्होंने कहा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात हुई है राजू लुहा का इलाज मुख्यमंत्री राहत कोष के सहयोग से किया जायेगा।

उन्होंने कहा हमसे जितना मदद होगा हम उतना मदद जरूर करेंगे। उन्होंने कहा हमारा जीवन का मकसद ही जन सेवा करना है। डॉ विजय सिंह गागराई के आर्थिक सहयोग पाकर राजू लुहा के परिजनों में इस नई आशा एवं उम्मीद जगी है। उसके माता का कहना है कि किसी भी तरह मेरा बेटा का इलाज हो जाये और वह चलने फिरने लायक बन जाये।

No comments:

Post a Comment