चक्रधरपुर। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के आह्वान पर दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक एमके सिंह के नेतृत्व में टाटानगर के कर्मियों ने नई पेंशन के खिलाफ गुप्त मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। एम के सिंह ने अपने यूनियन के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं के साथ सुबह 7:00 बजे से हर विभाग के कर्मचारियों के पास जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसमें सबसे पहले इंजीनियरिंग विभाग उसके बाद कैरेज एंड वैगन तथा विद्युत शेड पहुंचकर कर्मियों के समक्ष पुरानी पेंशन लागू करने के लिए मतदान करने का आव्हान किया कर्मियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
मंडल संयोजक ने कहा है कि इस समय अगर हम लोग एक साथ मिलकर अपना अधिकार के लिए लड़ाई लड़ेंगे तो सफलता मिलना तय है उन्होंने कहा की पुरानी पेंशन हमारा हक है सरकार को देना ही होगा। यह कार्यक्रम चक्रधरपुर मंडल के हर कोने में किया गया। मंडल के सभी कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में चक्रधरपुर मंडल मेंस यूनियन के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं तथा सहयोग में साथ देने वाले सभी साथियों को धन्यवाद दिया। मंडल संयोजक एम के सिंह ने सभी यूनियन के पदाधिकारी तथा कर्मचारियों धन्यवाद देते हुए कहा कि एकता में बहुत बल होता है जो आज देखने को मिला।
उन्होंने अपील करते हुए कहा कि इसी तरह कि एकता बनाए रखिए हम सभी को सफलता जरूर मिलेगा। यह लड़ाई जब तक पूरानी पेंशन लागू नहीं होगा तब तक जारी रहेगा। गुप्त मतदान में नई पेंशन के खिलाफ 75 परसेंट रेल कर्मचारियों ने मतदान किया हैं।
No comments:
Post a Comment