चांडिल। चांडिल प्रखंड के टुइडंगरी चौक में बुधवार को भगवान बिरसा मुंडा के जयंती व झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर चांडिल के राजस्व उपनिरीक्षक गुरुदेव सिंह मुंडा के नेतृत्व में भगवान बिरसा मुंडा, फूलों झानो, शहीद अजित-धनंजय महतो, बाबा तिलका मांझी के मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
इस दौरान राजस्व उप निरीक्षक गुरदेव सिंह मुंडा ने कहा आज ही के दिन 23 वर्ष पूर्व हमें हमारा अधिकार मिला था। अलग राज्य की आंदोलन में कई बीर सपूतों ने अपनी आहुति दी है। जिसके परिणाम आज हमें हमारा राज्य मिला है। इस अवसर पर गाजुराम मूर्मू, महेन्द्र नाथ टूडू, सुरेश महतो आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment