Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राष्ट्रीय सुंड़ी समाज का बैठक सह विजया मिलन समारोह का हुआ आयोजन, National Sundi Society's meeting cum Vijaya Milan ceremony was organized,


जमशेदपुर। सरायकेला खरसावां जिले के गम्हरिया लाल बिल्डिंग स्थित सामुदायिक भवन में राष्ट्रीय सुंड़ी समाज का बैठक सह विजया मिलन समारोह का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल के उपस्थिति में तथा पूर्व मुखिया एवं महान समाजसेवी लक्खी चरण मंडल के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें कोल्हान से समाज के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। वहीं बैठक में 17 दिसंबर को सुड़ी जाति को अनुसूची जाति में शामिल किए जाने की मांग को लेकर जमशेदपुर के गोपाल मैदान (रीगल मैदान) में महासम्मेलन सह सुंड़ी मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। 

महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के लोगों को एकजुट करने के लिए हर गांव जाकर जागरूक किया जाएगा तथा बंगाल की तर्ज पर झारखंड में भी सुड़ी जाति को अनुसूची जाति में शामिल करने की मांग की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल ने सभी उपस्थित समाजसेवियों से यह राय लिए की 17 दिसंबर को गोपाल मैदान में महासम्मेलन किया जाए या नहीं ? ज्यादातर लोगों ने इस पर सहमति दी और सबों ने कहा इस कार्यक्रम के जरिए हमें शक्ति प्रदर्शन करने की जरूरत है। 

कार्यक्रम को लेकर बहुत सारे बिंदु पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सनत मंडल, महामंत्री अमीन मंडल, कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल, महिला प्रदेश महामंत्री रीता मंडल, कोल्हान सह प्रभारी दीपक मंडल, पूर्वी सिंहभुम जिला अध्यक्ष दिलीप मंडल, जिला उपाध्यक्ष पल्टु मंडल युवा जिला उपाध्यक्ष कल्याण मंडल महिला केंद्रीय समिति के सदस्य प्रियंका मंडल, सरायकेला खरसावां महिला जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रभा मंडल, जिला महामंत्री कार्तिक मंडल, महान समाजसेवी स्वर्गीय जनक मंडल की  धर्मपत्नी श्रीमती जमुना मंडल, गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष बृहस्पति मंडल, प्रखंड महामंत्री रंजीत मंडल, प्रखंड मंत्री मिहिर मंडल, कृष्ण मंडल, शक्ति मंडल,  डॉक्टर चितरंजन मंडल, रंजू मंडल, अधिवक्ता श्रीमती शेफाली मंडल, समाजसेवी सबूज चौधरी, पार्थो मंडल, अशोक मंडल, संजीत मंडल, रोहित मंडल एवं समाज के गणमान्य प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित थे। बैठक का संचालन कोषाध्यक्ष रविंद्र मंडल एवं धन्यवाद ज्ञापन गम्हरिया प्रखंड समिति के अध्यक्ष बृहस्पति मंडल द्वारा किया गया।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template