चक्रधरपुर। झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पश्चिमी सिंहभूम झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा के जिलाध्यक्ष सदानन्द होता के अध्यक्षता में राज्य11 सूत्री मांगों लेकर पुराने उपायुक्त कार्यालय समक्ष धरना दिया गया।
धरना कार्यक्रम में मुख्यरूप से महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, जिला संरक्षक हरदेव सिंह यादव अजय कुमार जिला मंत्री सुनीता बारी उपाध्यक्ष लालसिंह भूमिज, दिलीप महतो, संयुक्त मंत्री मार्टिन मुर्मू, चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष चांदश्री जेराई, जिला मंत्री अमित कुमार, झारखण्ड राज्य आंगनबाड़ी सेविका संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता बिरूवा, जिला मंत्री गुरूवारी पिगुंवा एवं आंगनबाड़ी सेविका सहायिका एनएएम कर्मचारी उपस्थित थें।
No comments:
Post a Comment