रांची। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से चौंकाने वाली खबर, हॉस्टल नंबर 5 से एक डाक्टर का जला हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया है। इस बात की खबर मिलते ही बरियातू पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में लग गई है। मृतक की पहचान डॉ. मदन कुमार के रूप में हुई है। बरियातू पुलिस मौके पर पहुंच मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंची।सदर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार ने शव डॉक्टर मदन कुमार के होने की पुष्टि की है।
बताया जाता है कि तमिलनाडु के रहने वाले डॉक्टर मदन रिम्स के फॉरेंसिक एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट के सेकंड इयर के छात्र थे। रांची के सदर डीएसपी प्रभात रंजन दरबार ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा कई तथ्य जुटाए गए हैं।जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ मदन अपने कमरे से सुबह 5 बजे के करीब से ही गायब थे। सुबह 5:40 के करीब हॉस्टल के छात्रों को किसी भारी चीज के छत से जमीन पर गिरने की आवाज आई, जब वे नीचे देखने गए तो उन्होंने देखा कि एक युवक जली हुई अवस्था में नीचे पड़ा हुआ है। इसके बाद मामले की जानकारी बरियातू पुलिस को दी गई। डॉ मदन तमिलनाडु के मदुरई के रहने वाले थे। रांची के सदर डीएसपी प्रभात रंजन दरबार ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है।मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से एफएसएल और डॉग स्क्वायड की टीम के द्वारा कई तथ्य जुटाए गए हैं।
No comments:
Post a Comment