Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

राजद ने शोकसभा आयोजित कर पूर्व मंत्री स्व0 गोवर्धन नायक को दी श्रद्धांजलि RJD organized a condolence meeting and paid tribute to former minister late Govardhan Nayak

 


गम्हरिया । गम्हरिया स्थित राजस्थान भवन में राजद की ओर से एक शोक सभा का आयोजन कर एकीकृत बिहार के पूर्व मंत्री स्व0 गोवर्धन नायक को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर उपस्थित राजद कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि स्व0 गोवर्धन नायक सामाजिक न्याय के सच्चे मसीहा थे।

कहा कि पूर्व मंत्री स्व0 नायक ने झारखंड विशेष कर कोल्हान में जनता दल (अब राजद) को मजबूत करने में सराहनीय भूमिका निभाई थी। वर्ष 95 के दौर में संयुक्त पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत जगन्नाथपुर और मझगांव से स्व0 मंगल सिंह लामय और स्व0 गोवर्धन नायक विधायक और मंत्री रह चुके हैं। कार्यक्रम को प्रदेश महासचिव अर्जुन प्रसाद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव, प्रवक्ता मुस्तफा अंसारी आदि ने भी सम्बोधित किया। 

इस मौके पर जिला प्रवक्ता मुकेश झा, महिला नेत्री शुशीता बारीक, इंदर सिंह, श्याम सुन्दर मालाकार, आशुतोष राणा, रामेश्वर सिंह यादव, पुष्पा सिंह, राजकुमारी सिंह, यशोदा गोप, चम्पा पार्वती, धनंजय महतो, मीठु महतो, आनन्द मुर्मु समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template