Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

रांची में सजेगा भव्य राम दरबार, एक से 15 जनवरी तक बांटे जाएंगे आगंतुकों को निमंत्रण पत्र, Grand Ram Darbar will be decorated in Ranchi, invitation cards will be distributed to visitors from January 1 to 15.


रांची। अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इस आयोजन को लेकर पूरे देश में तैयारी चल रही है। इस तैयारी में राजधानी रांची सहित पूरा झारखंड लगा हुआ है। श्रीराम मंदिर अयोध्या से आए अभिमंत्रित अक्षत राजधानी रांची के विभिन्न मंदिरों में रखे जा रहे हैं। लोगों को इसके दर्शन भी कराए जा रहे हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विश्व हिंदू परिषद और भाजपा की ओर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं।


विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने कहा कि एक से 15 जनवरी तक निमंत्रण पत्र बांटे जाएंगे। उन्होंने बताया कि देश से लेकर गांव तक के लिए मंदिर कार्यक्रम की एक केंद्रीय योजना बनायी गयी है। इसी के अनुसार काम किया जा रहा है। केंद्रीय कार्य योजना के मुताबिक चार चरणों में काम किया जाएगा। इसी के मुताबिक भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम मनाया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने पूरी कार्ययोजना बतायी।



एक से 15 जनवरी: राम मंदिर का चित्र, अयोध्या से आया पीला अक्षत और निमंत्रण पत्र हर घर तक पहुंचाया जाएगा। 21 जनवरी: प्रांत से लेकर गांव तक के मंदिरों की साज-सज्जा होगी। विभिन्न तरह के धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 22 जनवरी: अयोध्या के राम मंदिर में जब प्राण-प्रतिष्ठा और आरती होगी। ठीक उसी समय हर मंदिरों में आरती और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। आमजन से अपील है कि इस दिन जिस गांव में वे रहे उसे अयोध्या माने और जिस मंदिर में रहें, उसे राम मंदिर मानते हुए कार्यक्रम में शामिल हों।



विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सहमंत्री झारखंड रंगनाथ महतो ने बताया कि संगठन के अनुसार रांची महानगर को 16 नगरों में बांटा गया है। इन 16 नगरों में 167 बस्ती है, जहां के हर घर में निमंत्रण पत्र बांटा जाएगा। ये 16 नगर हैं- अगाशे नगर, बाल्मीकि नगर, शिवाजी नगर, गांधी नगर, राम नगन, चाणक्य नगर, माधव नगर, विक्रम आदित्य नगर, प्रताप नगर, गौतम बुध नगर, स्वामी विवेकानंद नगर चौक विश्वकर्मा नगर, गोविंद नगर।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template