LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

राम मंदिर अयोध्या के लिए रवाना होगा 3 हजार क्वींटल छत्तीसगढ़ी चावल, 3 thousand quintals of Chhattisgarhi rice will leave for Ram Mandir Ayodhya,

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज शनिवार को राजधानी रायपुर में व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में अयोध्या श्री रामलला के लिए चावल अर्पण कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री अन्य कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रायपुर से अयोध्या के लिए राम मंदिर के लिए 3 हजार क्विंटल चावल ट्रक के जरिए भेजे जाएंगे। जिसे महाभंडारे में परोसा जाएगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोशिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि बहुत गौरव की बात है कि आगामी 22 जनवरी को भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में होने वाला है।





छत्तीसगढ़ भगवान राम का मामा पक्ष है। छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है इसलिए छत्तीसगढ़ से मायरा स्वरूप 300 टन चावल अयोध्या भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी स्थित राम मंदिर से 11 ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यानी छत्तीसगढ़ की सुगंधित चावल की खुशबू पूरे अयोध्या में फैलने वाली है। 30 लाख से ज्यादा लोग छत्तीसगढ़ के चावल का स्वाद लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जशपुर जिले के ग्राम बगिया से सुबह 10 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होकर पूर्वान्ह 11.15 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।



मुख्यमंत्री दोपहर 12.15 बजे से व्हीआईपी रोड स्थित राम मंदिर में आयोजित श्री रामलला हेतु चावल अर्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.35 बजे से होटल बेबीलॉन इंटरनेशनल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन रायपुर द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल होने के बाद राज्य अतिथि गृह पहुना आएंगे। मुख्यमंत्री यहां से दोपहर 2.15 बजे सरस्वती शिक्षा संस्थान सरस्वती विहार रोहणीपुरम् जाएंगे और वहां मेधावी छात्र अलंकरण समारोह में शामिल होने के पश्चात् अपरान्ह 3.45 बजे राज्य अतिथि गृह पहुना लौट आएंगे।


No comments:

Post a Comment