CKP

नकटी में शहीद मछुआ गागराई का 34 वां शहादत दिवस मनाया गया, परिजन संग लोगों ने दिया श्रद्धांजलि, 34th martyrdom day of martyred fisherman Gagrai was celebrated in Nakti, people along with his family paid tribute.

चक्रधरपुर।   शहीद मछुआ गागराई का 34वां शहादत दिवस सोमवार को बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना के नकटी बाजार परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद मछुआ गागराई के स्मारक स्थल पर  समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागर…

नकटी में शहीद मछुआ गागराई का 34 वां शहादत दिवस मनाया गया, परिजन संग लोगों ने दिया श्रद्धांजलि, 34th martyrdom day of martyred fisherman Gagrai was celebrated in Nakti, people along with his family paid tribute.

चक्रधरपुर।  शहीद मछुआ गागराई का 34वां शहादत दिवस सोमवार को बंदगांव प्रखंड के कराईकेला थाना के नकटी बाजार परिसर में मनाया गया। इस अवसर पर शहीद मछुआ गागराई के स्मारक स्थल पर  समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई, आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा, झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई, मुखिया मिथुन गागराई, 20सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दोडाय जोंको,कालिया जामुदा, अभिनाश पूर्ति समेत शहीद मछुआ गागराई की धर्म पत्नी रान्दो कुई, पुत्र सिकंदर गागराई, तुलसी गागराई,संग्राम गागराई,सुनील लागुरी,राजेंद्र मेलगांडी समेत अन्य लोगों ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दिया।


इस मौके पर शहादत दिवस के मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने कहा कि शहीद मछुआ गागराई झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ने एवं जल, जंगल, जमीन की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हुए थे। उन्होंने कहा शहीद मछुआ के  परिवारों को मान सम्मान व सरकारी सहायता नही मिल पाया है। उन्हें हर संभव दिलाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा शहीद मछुआ गागराई के सपनों को बंदगांव प्रखंड का विकास कर साकार किया जाएगा। श्री गागराई ने अपील करते हुए कहा कि शहीद मछुवा गागराई का स्मारक स्थल का सौन्दर्यकरण किया जाएगा। और पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के तरफ से हर संभव शहीद के परिजनों को मदद की जायेगी।


मौके पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने शहीद मछुआ गागराई की धर्मपत्नी एवं पुत्र को शॉल ओढ़ कर एवं पूरे परिवार को धोती साडी देकर सम्मानित किया। 

जेएमएम ने परिजनों को नही दिया सम्मान : रामलाल मुंडा आजसू जिला अध्यक्ष रामलाल मुंडा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड सरकार बनने के चार वर्ष पूरे होने के बाद भी परिजनों को मान सम्मान या सरकारी नौकरी नही मिला है, ये दुर्भाग्य की बात है। आजसू पार्टी ने शहीद मछुआ गागराई का प्रतिमा लगाने का काम किया है। आगे भी शहीद परिवार को मान सम्मान देते रहेगी।


झारखंड आंदोलनकारी श्याम गागराई ने कहा कि शहीद मछुआ गागराई हमारा मित्र था। उसके साथ मिलकर हमलोगों ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी थी। उसकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगा। उसके सपनों को हमलोग मिलकर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा झारखंड आंदोलनकारियों को उसका हक एवं मान सम्मान मिलना चाहिए। इस मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


झारखंड आंदोलनकारियों ने दिया श्रद्धांजलि, लगाया शहीद मछुआ गागराई अमर रहे के नारे

 

बंदगांव प्रखंड के झारखंड आंदोलनकारियों ने एक जुट होकर शहीद स्थल पहुंचे एवं शहीद मछुआ गागराई के अमर होने का नारा लगाया.उसके आत्मा शांति के लिये एक मिनट का मौन रखा.जिसके बाद शहीद के परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना भी दिया.और कहा कि आपलोगो को कोई भी दिक्कत हो जानकारी देंगे समस्या दूर की जाएगी. इस मौके पर

झारखंड आंदोलनकारी जगदीश मंडल, सुखलाल महतो,बसंत महतो,घनश्याम महतो,नीलकंठ महतो,कांडे हेम्ब्रम, होली महतो,सुमंतो नायक समेत अन्य उपस्थित थे.

Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280