गालुडीह। छोटा उल्दा स्थित स्कूल न्यू विजडम अकेडमी में शनिवार को वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में गालुडीह थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी ने उपस्थित थे। इसके अलावा विशिष्ट अतिथि एस. पी. शर्मा, विद्यालय के अध्यछ ए. के. शर्मा, अजय कुमार शर्मा ने होकर बच्चों का हौसला अफजाई की।
मुख्य अतिथि ने बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार उसको समझ कर आगे बढ़ने की सलाह दी साथ ही साथ अभिभावकों से भी निवेदन किया कि बच्चे जिस भी क्षेत्र में रुचि रखते हो उनको उसी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चों द्वारा बहुत ही आकर्षक मार्च पास्ट और ड्रिल प्रस्तुत किया गया। छोटे बच्चों द्वारा एक आकर्षक पॉम पॉम ड्रिल प्रस्तुत किया गया।
इसके साथ ही अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने और न्यू विजडम की प्रधानाध्यापिका चंद्रिका माइटी ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद किया। मौके पर महुलिया के मुखिया लाल मोहन सिंह, नेहा सिंह, जिला पार्षद सुभाष सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता, दौलत राम गुप्ता और सीता गोप आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment