Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मुख्यमंत्री को डॉ विजय सिंह ने चक्रधरपुर विधानसभा के समस्याओं को लेकर सौंपा मांगपत्र, Dr. Vijay Singh handed over the demand letter to the Chief Minister regarding the problems of Chakradharpur Assembly.


चक्रधरपुर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को चक्रधरपुर विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को लेकर पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव सह समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने एक मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा कि बंदगांव प्रखंड के टेबो घाटी में बराबर दुर्घटनाएं होती रहती है। 6 पंचायत की आबादी लगभग 50000 होने के बावजूद भी कराईकेला स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की व्यवस्था नहीं है।

उन्होंने कहा किसानों को सालों भर खेती के लिए सिंचाई हेतु कराईकेला पंचायत के आहार बांध का जीणोद्धार एवं सौन्दर्यकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा पहले टेबो में ही बैंक आफ इंडिया थी। चोरी की घटना होने के बाद टेबो से कराईकेला बैंक आफ इंडिया को ले जाया गया है। जो की टेबो से 15 किलोमीटर की दूरी में है। लोगों को आने-जाने में काफी दिक्कतें होती है।

इसलिए बंदगांव प्रखंड के टेबो में बैंक ऑफ इंडिया को पुनः वापस लाया जाय। उन्होंने कहा बंदगांव के बीहड़ जंगल टेबो में आदिम जनजाति बिरहरों को रहने घर नहीं है। इसलिये अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जाय। चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर समेत सभी संसाधन उपलब्ध कराया जाय। कराईकेला एवं टोकलो को अलग प्रखंड का दर्जा,चक्रधरपुर रानी तालाब का जीणोद्धार,बंदगांव घाटी के नीचे कराईकेला में मुख्यमंत्री दाल भात केंद्र खोलना, एक आवासीय विद्यालय का निर्माण,चक्रधरपुर विधानसभा के सभी विद्यालयों में हो भाषा एवं ओडिया भाषा एवं कुड़माली की शिक्षक की नियुक्ति किया जाय।

सारी समस्याओं जानने के पश्चात मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ विजय सिंह गागराई को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान की जाएगी। उन्होंने कहा यह ज्वलंत समस्या है इनका समाधान आवश्यक है। उन्होंने कहा समस्याओं का समाधान करना ही झारखंड सरकार का मुख्य लक्ष्य है। चक्रधरपुर विधानसभा की समस्या का समाधान अवश्य होगा।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU