Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गम्हरिया प्रखंड में सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर आयोजित Empowerment cum legal awareness camp organized in Gamharia block on behalf of Legal Services Authority


गम्हरिया । जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय में सशक्तिकरण सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उदघाटन जिला एवं सत्र न्यायाधीश (तृतीय) कुमार क्रांति प्रसाद, सीओ गिरेंद्र टूटी, बीस सूत्री अध्यक्ष छायाकांत गोराई आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 


इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुमार क्रांति प्रसाद ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में सभी को पहल करने पर बल दिया। उन्होंने महिलाओं से दहेज के खिलाफ आवाज बुलंद करने और आगे बढ़कर विकास योजनाओं की जानकारी लेने, अपराध के खिलाफ डटकर मुकाबला करने आदि की अपील किया। इस दौरान उन्होंने अज्ञात वाहन से दुर्घटना होने पर उसका क्लेम लेने समेत कानून से संबंधित कई अन्य महत्वपूर्ण जानकारी दी। 

इससे पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष छाया कांत गोराई ने लोगों से कानून की जानकारी रखने की अपील की। इस मौके पर सीओ गिरेंद्र टूटी ने भी लोगों को पेंशन समेत अन्य योजनाओं पर त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सरकार की विभिन्न योजना मद से 198 लाभुकों के बीच 33 लाख 26 हजार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। इस मौके पर मुखिया सुकुमति मार्डी, पूर्व मुखिया सोखेन हेंब्रम, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, बीपीआरओ सुनील कुमार चौधरी, सीआई मनोज सिंह, अशोक सिंह, रंजीत कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

 

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template