मुफ्त चश्मा दिया जायेगा 8 जनवरी को
हाता। रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से पूर्णिमा नेत्रालय जमशेदपुर में कुल 42 मरीजों का निःशुल्क मतियाबिंद का ऑपेरशन 24 नवंबर को किया गया था। माताजी आश्रम हाता में 19 नवंबर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से लगाया गया था।
जिसमें कुल 75 लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया था।आज दिनांक 26 दिसम्बर को सुबह 11 बजे माताजी आश्रम हाता में कुल 42 मरीजों का आंख का पावर टेस्ट किया गया जिनलोगों का मतियाबिंद का ऑपेरशन किया गया था।आंख का टेस्ट पूर्णिमा नेत्रालय का डॉक्टर सुवीर शेख ने किया।
इस कार्य में रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के पशुपति महतो और फटिक चंद्र महतो ने सहयोग किया।सभी मरीजों को रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर की ओर से आगामी 8 जनवरी 2024 को मुफ्त पावर चश्मा दी जायेगी यह जानकारी माताजी आश्रम की ओर से सुनील कुमार दे ने दी।
No comments:
Post a Comment