चक्रधरपुर। पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षाबलों को लगतार सफलता मिल रही है। नक्सलियों द्वारा सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए 21 किलो का 3 आईईडी बम और 5 स्पाइक होल लगाया था, लेकिन पुलिस ने उसे नाकाम कर दिया। जिससे नक्सलियों के इरादों पर पानी फिर गया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका जंगली इलाकों में अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने एक 10 केजी का आईईडी बम बरामद किया, जबकि गोइलकेरा थाना क्षेत्र के वन ग्राम हुसिपी, लेमसाडीह एवं हाथीबुरु जंगली पहाड़ी क्षेत्र में 6 और 5 केजी का आईईडी बम और रास्ता में गड्ढा करके लोहे का राड और तीर 5 स्पाइक होल को सुरक्षा बलों ने बरामद किया है।
बाद में बम और 5 स्पाइक होल को उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता की मदद से सुरक्षात्मक तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया है। मालूम रहे कि कोल्हान जंगल में बड़े माओवादी नेता सक्रिय हैं। जिनकी तलाश में सुरक्षाबल के जवान लगातार अभियान चला रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ माओवादी पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए आईईडी प्लांट कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षाबल के जवान हर बार नक्सलियों को मात दे रहे हैं।
No comments:
Post a Comment