Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

मकर पर्व के उपलक्ष्य में इंदकाटा के मुरांगटाड में हुआ स्पोर्ट्स का आयोजन, 21 को होगा फाइनल, On the occasion of Makar Parv, a sports event was organized in Murangtad of Indakata, the final will be held on 21st.


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के आसनतलिया पंचायत के इंदकाटा गांव के मुरांगटाड मैदान में मकर पर्व के उपलक्ष्य में स्पोर्ट्स सह मुर्गा पाड़ा का आयोजन हुआ। यह स्पोर्ट्स नव युवक संघ इंदकाटा के सौजन्य से आयोजित की गई है‌। जिसका फाइनल 21 जनवरी को होगा। रविवार को खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन ग्रामीण मुंडा संजय कुमार महतो ने सीटी बजाकर दौड़ का शुभारंभ किया। 




नव युवक संघ की ओर से जवानों का फुलफिटिंग साईकिल रेस, स्लो मोटरसाइकिल रेस, जवानों की तीन पर दौड़, बीड़ी रेस, जवानों की दौड़, बच्चों का मुर्गा रेस, जवानों का जूता रेस, बूढ़ों का दौड़, लड़कियों का दौड़, लड़कियों का बैलून फोड़, बच्चों का रिले रेस, बच्चियों का सुई धागा रेस, बच्चियों का चम्मच रेस, बच्चों का दौड़, बच्चों का आटा रेस,  बच्चियों का दौड़ आदि स्पर्धाएं  के साथ मुर्गा पाड़ा का आयोजन किया गया। 


स्पोर्ट्स का फाईनल 21 जनवरी को होगा। जिसमें मुख्य अतिथि विधायक सुखराम उरांव, विशिष्ट अतिथि में मुखिया और ग्रामीण मुंडा संजय कुमार महतो मौजूद रहेंगे। स्पोर्ट्स के साथ यहां मेला का भी आयोजन हुआ है। जिसमें विभिन्न प्रकार की दुकानें लगे थे। बच्चों के लिए खिलौना, गुब्बारे आदि की दुकानें लगे थे। वहीं चटपटे व्यंजन की दुकानें भी लगे थे। जिस कारण भारी भीड़ उमड़ा था। स्पोर्ट्स को सफल बनाने में नव युवक संघ के मुन्ना महतो, आशीष महतो, विजय महतो, जयंत महतो, भुवनेश्वर महतो, गौतम महतो, मुकेश महतो, विकी महतो, कमल महतो, दिनेश महतो आदि का सराहनीय योगदान है।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template