LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

मुखिया के खलिहान में लगी आग, 60 हजार रुपए का नुकसान, Fire broke out in the chief's barn, loss worth Rs 60 thousand.


चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोकलो थाना अंतर्गत भरनियां पंचायत की मुखिया सरिता गागराई के खलिहान में सोमवार को अचानक आग लग गई। पुआल की खलिहान में आग लगने की खबर सुनते ही तत्काल आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला शुरु कर दिया। जिसके बाद गांव के काफी संख्या में ग्रामीण पहुंचकर पुआल को इधर-उधर फेंकने लगे।


कुछ ग्रामीण महिला पुरुष ने पुआल बुझाने लगे। जिसके बाद मुखिया सरिता गागराई के पति गंगाराम गागराई ने चक्रधरपुर पुलिस को फोन कर दमकल भेजने की सूचना दिया। जिसके बाद चक्रधरपुर से दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस संबंध में गंगाराम गागराई ने बताया कि अगर पुआल पर काबू नहीं पाया जाता तो उनका घर भी आग की चपेट में आकर जल जाता। उन्होंने बताया कि खलिहान में बहुत ज्यादा पुआल था। जिसे ग्रामीणों की मदद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि करीबन 60 हजार रुपये का पुआल जलकर राख हो गया।

No comments:

Post a Comment