जमशेदपुर। बागबेड़ा कॉलोनी रोड नंबर 4 हनुमान मंदिर में महिलाओं द्वारा प्रातः 11:00 बजे से सुंदरकांड पाठ ढोल मजीरे पर गाया। महिलाएं पीले कपड़े धारण कर पूरी तन्मयता के साथ 2 बजे तक पाठ किया। उसके बाद हवन कर आरती किया गया। जय श्री राम के उद्घोष से पूरा परिसर राममय हो गया। उसके बाद आतिशबाजी भी की गई। अयोध्या के कार्यक्रम को लाइव भी देखा जा रहा था।
रामलल्ला के जीवंत प्रतिमा को अयोध्या में दर्शन से सभी भावुक हो गईं। कार्यक्रम में महिलाओं के टोली में जिला परिषद कविता परमार के साथ साथ पंचायत समिति सदस्य झरना मिश्रा, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूबी सिंह, किरण ओझा, मंजू सिंह, स्वेता तिवारी, गुंजन त्रिपाठी, रेणु श्रीवास्तव, सारिका, रीना सिंह, संगीता, विभा, विमला, संध्या, चंचला, गीता, उषा, अंजू, सोनी, गीता सिंह, उषा रॉय, प्रतिमा, रीना चौबे, मीरा जी के साथ साथ बहुत महिलाएं शामिल हुई।
No comments:
Post a Comment