रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विदाई और अभिनंदन समारोह आयोजित, नयन दास मिस फ्रेशर्स व सुमन डे बने मिस्टर फ्रेशर्स, Farewell and felicitation ceremony organized in Rambha College of Education, Nayan Das became Miss Freshers and Suman Dey became Mr. Freshers,
पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बीएड सेशन 2021-23 और डीएलएड सेशन 2020 -22 और 2021- 23 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2023 – 25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन स…
पोटका। रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में बीएड सेशन 2021-23 और डीएलएड सेशन 2020 -22 और 2021- 23 के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही सत्र 2023 – 25 के विद्यार्थियों के लिए अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर विदा किया गया। पास आउट विद्यार्थियों को एप्रन और कैप पहनाकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना दी गई। सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच गेम आयोजित किया गया। इन नए छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे सुमन डे और मिस फ्रेशर्स रहीं नयन दास. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में गीत – नृत्य प्रस्तुत किया।
सचिव गौरव बचन ने कहा कि हमारे सत्र 2021-23 के विद्यार्थियों का भविष्य उज्ज्वल रहे। महाविद्यालय में प्लेसमेंट सेल के तरफ से जब भी कैंपस ड्राइव हो वो जरूर उपस्थित रहें। वर्तमान विद्यार्थियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि सभी छात्र–छात्रा रेगुलर रहें और सभी तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लें। प्राचार्या डॉक्टर कल्याणी कबीर ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि विद्यार्थी धैर्य के साथ जीवन जीना सीखें. प्रतिदिन महाविद्यालय में उपस्थित रहें और महाभारत के अर्जुन की तरह एकाग्रचित होकर अपने लक्ष्य की ओर ध्यान दें। समारोह में सभी व्याख्यातागण उपस्थित रहे।
असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर भूपेश चंद और डीएलएड इंचार्ज लेक्चरर जयश्री पांडा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया.कार्यक्रम के पश्चात पूर्ववर्ती छात्रों के साथ एक बैठक भी की गई। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर सुमन लता और डॉक्टर सतीश चंद्र ने विद्यार्थियों को नैक की प्रक्रिया से संबंधित जानकारी दी और उन्हें आगामी होने वाले पूर्ववर्ती छात्रों के बैठक में भी शामिल होने को कहा। कॉलेज के चेयरमैन रामबचन और अध्यक्षा रंभा देवी ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनायें दी। इस अवसर पर डॉक्टर सतीश चंद्र, डॉक्टर दिनेश यादव, डॉक्टर सुमन लता ,डॉक्टर गंगा भोला, रश्मि लुगून, अमृता सुरेन, मंजू गागराई ,बबीता कुमारी, ऐश्वर्या कर्मकार इत्यादि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन छात्रा स्नेहा विश्वकर्मा, लिलिमा भकत और सिमरन कुमारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपिका पारिया ने किया।


टिप्पणियाँ