चक्रधरपुर। राजा नरपत सिंह बालिका उच्च विद्यालय चक्रधरपुर में शनिवार को प्रभारी प्राचार्या आरती प्रधान व क्लास 10 वीं के बालिकाओं का विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया व आनंदित हुए। सभी छात्राओं को उपहार व शुभकामनायें, आशीर्वाद दे कर विदाई दी गयी।
आरती प्रधान अपने 26 साल के कार्यकाल के बाद सेवा निवृति हुई। जिनको सभी शिक्षक गण व बच्चों ने नम आँखों से विदाई दिया। कार्यक्रम में सभी शिक्षकगण नजीब असरफ, नीतू साहू, भवानी महतो, जयश्री मुंडू, राजन प्रधान, मंजू कंड्याग श्रावण महतो, सविता महतो, पदमाशीनी सिंह, आशीष महतो, ज्योति टोपनो, लखिन्दर जोड़ा, समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment