Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पोटका में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़, आदिवासी समाज में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस, Tampering with the statue of Lord Birsa Munda in Potka, anger in tribal society, police engaged in investigation


चक्रधरपुर। चक्रधरपुर शहर के एनएच-75 ई पोटका समीप आदिवासी मित्र मंडल में स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बुधवार को आदिवासी मित्र मंडल के पदाधिकारी व सदस्यों ने घटनास्थल पहुंचकर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी करने  का मांग किया है। चक्रधरपुर थाना पुलिस को लिखित शिकायत भी  दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पोड़ाहाट एएसपी सह डीएसपी पारस राणा, थाना प्रभारी अंजनी कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दिया। 


इस संबंध में आदिवासी मित्र मंडल के सचिव रविंद्र गिलुवा ने चक्रधरपुर थाना को लिखित शिकायत करते हुए कहा कि मंगलवार को संध्या 4 बजे देखा गया कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के हाथ में लगे मशाल गायब हैं और टूटा मशाल जमीन पर गिरा हुआ था। जब हम आदिवासी समुदाय के लोग प्रत्यक्ष रूप से जांच किया गया तो भगवान बिरसा मुंडा के हाथ के मशाल ताजा तोड़ा पाया और टूटा मशाल गिरा हुआ स्थान से गायब पाया गया।  उन्होंने पत्र में लिखा है कि भारत सरकार द्वारा बिरसा मुंडा जन्म दिवस पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है। झारखंड की स्थापना दिवस भी रखा गया है। 


आज महान स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा के हाथ से मशाल अज्ञात असमाजिक तत्वों ने तोड़कर समाज में अशांति फैलाने का काम किया गया है। जो आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी के साथ छेड़छाड़ किया गया है। जो आदिवासी समाज के आस्था को चोट पहुंचाने का काम किया गया है। पुलिस प्रशासन से आग्रह करते हुए कहा गया कि आदिवासी मित्र मंडल प्रांगण में बिरसा मुंडा प्रतिमा के हाथ के मशाल को तोड़ने वाले अज्ञात असामाजिक तत्वों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई किया जाए। इधर लिखत शिकायत मिलने के बाद पोड़ाहाट एएसपी सह डीएसपी पारस राणा, चक्रधरपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां जांच पड़ताल कर पुलिस ने कहा कि दोषियों को चिन्हित कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद समाज के हर वर्ग के साथ आदिवासी समुदाय में काफी आक्रोश हैं। इधर घटना का सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता विजय मेलगाड़ी , कांग्रेस नेता प्रीतम बांकिरा , विजय सामड, जगन्नाथ सहित आदिवासी मित्र मंडल के सदस्य और पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template