Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति का बसंत महतो बने जिला अध्यक्ष निर्वाचित, बासिल हेंब्रम बने जिला प्रवक्ता, Basant Mahato became the district president of Jharkhandi Bhasha-Khatian Sangharsh Committee, Basil Hembram became the district spokesperson,


चक्रधरपुर। झारखंडी भाषा-खतियान संघर्ष समिति ने शनिवार को सर्किट हाउस के सामने गौशाला चाईबासा में शीर्ष नेतृत्व की अध्यक्षता में केंद्रीय नेतृत्व का निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पश्चिमी सिंहभूम जिला कमेटी एवं संयोजक मंडली का गठन किया गया। जिसमें सर्वप्रथम पश्चिमी सिंहभूम जिले के पांच विधानसभा क्षेत्र यथा चक्रधरपुर, मनोहरपुर, जगन्नाथपुर,  मझगांव व चाईबासा सदर से संयोजक मंडली का गठन किया गया। 





तत्पश्चात विभिन्न विधानसभा के संयोजक मंडली के सदस्यों ने लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप सर्वसम्मति से बसंत महतो को पश्चिमी सिंहभूम के जिला अध्यक्ष एवं बासिल हेंब्रम को जिला प्रवक्ता के रूप में निर्वाचित किया। मनोहरपुर विधानसभा से प्रेमचंद्र मुंडारी, गोवर्धन महतो, गोवर्धन ठाकुर, संजय पूर्ति, देवीलाल महतो, चितरंजन महतो, जगन्नाथपुर विधानसभा से राजू महतो, अनवर सोरेन, जोलजास कुजूर, शेखर चंद्र महतो, चक्रधरपुर विधानसभा से बसंत महतो, बबलू कोड़ा, राकेश कुमार महतो, बासिल हेंब्रम, दिनेश महतो, राहुल राज महतो, मो. शरफुद्दीन अंसारी मझगांव विधानसभा से हेमंत सिंह विरुआ आदि को संयोजक मंडली के रूप में चुना गया। 


कमेटी गठन के दौरान कोल्हान प्रमंडलीय महामंत्री नवीन महतो, केंद्रीय महासचिव पांडू राम हाईबुरु, केंद्रीय संगठन मंत्री, सक्रिय सदस्य दामोदर सिंह हांसदा, प्रताप सिंह बनरा, नारायण कंडियांग, सुशील, रवि, रोहान, मदन मोहन सुंडी, दीपक बोइपाई, सुखराम बिरूली आदि मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template