Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

इंडिया गठबंधन में प्रत्यासी का खोज हो रहा है, हार के डर से कोई प्रत्यासी बनने को तैयार नही:जवाहर लाल बानरा, Search is on for a candidate in the Indian alliance, no one is ready to become a candidate due to fear of defeat: Jawahar Lal Banra


चक्रधरपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदर मंडल की एक बैठक लोकसभा चुनाव के निमित, चुनाव संचालन एवम प्रबंधन समिति, मंडल समिति के एक बैठक अध्यक्ष जयकिशन बिरुली के अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मुख्य कार्यालय में संपन्न हुई। 





जिसमें चाईबासा विधानसभा प्रभारी पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा और सदर मंडल के चुनाव समितियों  के सदस्यों के साथ सदर मंडल में निवास करने वाले जिला एवम मोर्चाओं के पदाधिकारी शामिल हुए। जयकिशन बिरुली ने बताया कि सदर मंडल अन्तर्गत सभी 89 बूथों के बूथ कमिटियों का गठन कर लिया गया है। गीता कोड़ा  के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद से और नरेंद्र मोदीजी के आदिवासियों के कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने के कारण आदिवासी ग्रामीण मतदाताओं ने इस बार भारतीय जनता पार्टी के प्रत्यासी गीता कोड़ा को अपना मत देने का मन बना लियाहै।

      


जवाहर लाल बानरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने गीता कोडा के प्रत्यासी बनने का घोषणा कई दिनों पहले ही कर दिया, जबकी इंडि गठबंधन में प्रत्यासी का खोज हो रहा है, हार के डर से कोई प्रत्यासी बनने को तैयार नही है।उन्होंने कहा कि आज पूरे आदिवासी समुदाय के लोग नरेंद्र मोदी द्वारा आदिवासीयो  हितार्थ किये गए योजनाओं से खुश है। मोदीजी का अगला कार्यकाल आदिवासियों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा, जिससे पलायन रुकेगा। 




युवाओं को रोजगार मिलेगा,किसानों का प्रति ब्यक्ति आय बढ़ेगा। मोदीजी का विशेष ध्यान हमारे आदिवासी जनताओं पर है। मोदीजी ने घरेलू गैस के दाम घटाए, डीजल पेट्रोल के दामो पर आज से 2 रुपया कम कर दिया,कोरोना काल समय से बंद हुए  स्टेशनों पर स्टापेज शुरू करवा रहे हैं। ऐसे अनेक कारणों से सिंहभूम लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय प्रत्यासी गीता कोडा को जिताएंगे। बैठक में महिला मोर्चा की जिला अध्य्क्ष दुर्गावति बोइपाई,चुगरा सुंडी, अनिता सुम्बरई, दयानंद मलुवा,कालीचरण पान, सुकमती बिरुवा, जानकी देवी, मोहिनी देवगम, चंद्रमोहन हेम्ब्रम, संपत सुम्बरई, सुधीर कुण्टिया, भरत देवगम, महेंद्र कूदादा, नारियल सुंडी, अशोक पान, भाविश सुंडी, गंगाराम गोप, मोटका लोहार,पुरेंद्र, बागान पूर्ति, कैरा पूर्ति, बेबी देवी, सुषमा देवी, सुशील गोप, मनु उपाध्याय के अलावे अनेक कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template