चांडिल। सरायकेला खरसवां जिला खनन विभाग ने झारखंड राज्य अलग होने के बाद प्रथम बार राजस्व के लक्ष्य को प्राप्त किया है। राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2023 - 2024 में 31 करोड़ 50 लाख रूपए राजस्व का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 31 करोड़ 51 लाख 61 हजार रूपए राजस्व प्राप्त हुआ है।
2008 में सरायकेला खरसवां जिला अलग होने के बाद पहला बार खनन विभाग ने यह लक्ष्य को प्राप्त किया है। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी ने बताया कि सभी प्राकर के खनिज संपदा से राजस्व प्राप्त किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष में निर्धारित समय पर राजस्व की लक्ष्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अवैध खनन व अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी कारवाई की जायेगी।
No comments:
Post a Comment