Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नक्सलियों द्वारा छिपा कर रखे गए हथियार एवं गोली सहित अन्य सामग्री को पुलिस ने किया बरामद, नक्सलियों का टूट रहा कमर, Police recovered the weapons and bullets kept hidden by the Naxalites and other material, the back of the Naxalites is breaking,

 


Chakradharpur.  पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के विरुद्ध चलाए जाएं पुलिस के अभियान में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। नक्सलियों द्वारा छुपा के रखे गए भारी मात्रा में हथियार एवं अन्य सामग्री बरामद किया हैं। इससे नक्सलियों का कमर लगातार टूट रहा है। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। 




नक्सलियों के विरुद्ध में  चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN. 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 190 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। 10 अक्टूबर 2023  से  एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाठातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया। अभियान के दौरान पुलिस गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों द्वारा भारी मात्रा में हथियार छुपा के रखा है। 


सूचना महत्वपूर्ण था इसलिए  9 जून 2024 को एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम रेगड़ाहातु एवं तुम्बाहाका के समीप जंगली , पहाड़ी क्षेत्र सेकरपी में 01 (एक) नक्सल डम्प से निम्नलिखित हथियार / अम्युनेशन एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है। इधर पुलिस को लगातार मिल रही सफलता में नक्सल विरोधी अभियान जारी है तथा विधि-सम्मत् कार्रवाई की जा रही है।


बरामदगीः 7.62 एम0एम0 एल0एम0जी0-01, 7.62 एम०एम० एल०एम०जी० बट और बैरल-01, 303 बोर रायफल-01, 7.62 एम0एम0 एस0एल0आर0-01, 2 इंच मोर्टार-01, रिवॉल्वर-01, 0.22 देशी रायफल-04, वोल्ट एक्शन बैरल कॉकिंग हैडल-01, देशी रायफल-01, देशी डबल बैरल रायफल-01, 303 बोर राइफल बट-01, 9 एम०एम० पिस्टल-01, विभिन्न जिंदा कारतूस-435, देशी पिस्टल मैंगजीन-02, मैंगजीन पाउच-01, मोबाइल फोन-09, नक्सल साहित्य-05, अन्य दैनिक उपयोग की सामान।


अभियान दल - चाईबासा पुलिस, झारखण्ड जगुआर, सी0आर0पी0एफ0 174 बीएन, 197 बीएन.



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template