Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

पृथ्वी पार्क को और बेहतर बनाया जाएगा : डीएफओ ममता प्रियदर्शी, Prithvi Park will be further improved: DFO Mamta Priyadarshi,



जमशेदपुर. मानगो स्थित पृथ्वी पार्क में कई बेहतर सुविधाएं उपलब्ध है, जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। उक्त बातें बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में जमशेदपुर के डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने कहीं। उन्होंने कहा कि पार्क को लगातार विकसित करने का कार्य किया जा रहा है। यहां पर जितने भी खराब पेवर ब्लाक पड़े थे उसकी मरम्मत की गई है। वहीं, जगह-जगह पर हाई-मास्ट लाइटिंग की सुविधा भी है। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। सुबह-शाम लोग यहां आकर मार्निंग वाक कर सकते हैं। 




उन्होंने पर्यावरण दिवस के मौके पर लोगों को शपथ दिलाते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। साथ ही कहा कि अपने जन्मदिन - शादी के सालगिरह या फिर अन्य किसी भी विशेष आयोजन पर एक पौधा जरूर लगाएं और उसके बाद उसका देखभाल भी करें। अधिकांश लोग पौधा लगाकर उसे छोड़ देते है। जिसके कारण वह सूख या फिर टूट जाता है। डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने लोगों से यह भी कहा कि इस पार्क को विकसित करने में अगर आपके पास भी कोई सुझाव है तो हमसे शेयर आवश्य करें। 

उसपर अमल करने का काम किया जाएगा। चूंकि, यह पार्क आप सभी के लिए ही बनाया गया है। इससे पूर्व डीएफओ ममता प्रियदर्शी ने अपने कार्यालय परिसर में लगे वृक्षों को राखी बांधकर पर्यावरण दिवस मनाया। वहीं ममता प्रियदर्शी ने कहा विश्व पर्यावरण दिवस पर हमें आज यह संकल्प ले रहे हैं कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ों का संरक्षण और संवर्धन करें और अपने विशेष दिन पर एक पेड़ अपने आसपास जरूर लगाए। जैसे कि देश के प्रधानमंत्री ने कहा है कि अब हम ग्रह ऐरा की ओर बढ़ रहे हैं। 


वही हमारे राज्य सरकार के द्वारा जल जंगल जमीन के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। ऐसे में आज जरूरत है कि पर्यावरण के प्रति हम जागरूक रहे। उसके संरक्षण के लिए हम कदम उठाए और साथ म एकजुट होकर पर्यावरण के संरक्षण करे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template