Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Up. उत्तर प्रदेश में एचएमपीवी की दस्तक, लखनऊ में मिला पहला केस, HMPV knocks in Uttar Pradesh, first case found in Lucknow

 


Upgrade Jharkhand News.  कोरोना वायरस जैसे ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के गुरुवार को दो नए केस मिले हैं। पहला मामला उत्तर प्रदेश का है। लखनऊ में 60 साल की महिला पॉजिटिव पाई गई है। राजेंद्र नगर मवैया इलाके की 60 वर्षीय महिला की जांच के बाद निजी लैब ने उन्हें एचएमपीवी पॉजिटिव करार दिया है। बलरामपुर अस्पताल के निदेशक डॉ. सुशील चौधरी ने इसकी पुष्टि की। गुरुवार को महिला को सर्दी, जुकाम और एचएमपीवी के लक्षणों के साथ केजीएमयू में भर्ती कराया गया। महिला को बुखार था और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। रक्त नमूने एक निजी अस्पताल में थेजे गए है, जिसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है।



डॉ. सुशील कुमार चौधरी ने बताया कि राजधानी के राजेंद्र नगर मवैया की रहने वाली 60 वर्षीय महिला जिसका नाम ऊषा शर्मा है, यह कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं। इनको काफी समय से ब्लड प्रेशर, शुगर, किडनी संबंधित बिमारियां हैं, जिनका इलाज भी चल रहा है। यह गंभीर हालत में केजीएमयू से यहां भर्ती होने आयी थी। केजीएमयू के इमरजेंसी में बेड खाली न होने का हवाला दिया देकर हमारे यहां भेजा था। इससे पहले इनका इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। जहां से रेफर पर्चे में कोरोना के नये वायरस से पीड़ित होना लिखा था, जबकि महिला में ऐसे कोई भी लक्षण नहीं पाये गए हैं। महिला की हाल में ट्रेवल हिस्ट्री भी नहीं है। महिला की हालत भी अब सामान्य है।



गुजरात के हिम्मतनगर में सात साल के एक बच्चे की एचएमपीवी रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, यह रिपोर्ट प्राइवेट अस्पतला की लैब की है। देश में वायरस से जुड़े कुल 11 मामले हो गए हैं। महाराष्ट्र में 3, गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और यूपी में एक-एक केस सामने आए हैं। एचएमपीवी केस सामने आने के बाद राज्यों ने भी सतर्कता बढ़ा दी है। पंजाब में बुजुर्गों और बच्चों को मास्क पहनने की सलाह दी गई है। एचएमपीवी एक ऐसा वायरस है जो खांसी, जुकाम, बुखार जैसे लक्षण पैदा करता है। यह छोटे बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों के लिएखतरनाक हो सकता है। हालांकि, ज्यादातर लोग इससे बिना किसी गंभीर समस्या के ठीक हो जाते हैं। यह वायरस खांसने, छींकने और संक्रमित सतहों को छूने से फैलता है। इसलिए, हाथ धोना, मास्क पहनना और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचना जैसे उपाय एचएमपीवी के प्रसार को रोकने में मदद कर सकते हैं।



इधर, चीन में एचएमपीवी वायरस ने पहले से उत्पात मचा रखा है। अब एक वायरस के नए स्ट्रेन से फिर से चीन में खौफ बढ़ गया है। दरअसल, चीन में मंकीपॉक्स वायरस का नया स्ट्रेन क्लेड 1 बी सी एलएडीई आईबी मिलने से हाहाकर मच गया है. मंकीपॉक्स का क्लेड 1 बी बेहद खतरनाक स्ट्रेन है, जो कांगो सहित कुछ अफ्रीकी देशों में पहले से मौजूद है। एचएमपीवी के बाद अब इस वायरस के कारण चीनी अधिकारी ने एहतियात के सख्त कदम उठाए हैं। चीन सेंट्रल फॉर डिजीज एंड कंट्रोल के अधिकारियों ने बताया कि देश में मंकीपॉक्स वायरस के सब क्लेड 1बी स्ट्रेन का प्रकोप बढ़ गया है। यह वायरस कांगो से यहां आया है, लेकिन इस वायरस के मामले मिलने के बाद झेजियांग, ग्वांगदोंग, बीजिंग और तियानजिन में तत्काल प्रभाव से इसकी पहचान करने और इसे रोकथाम करने के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template