Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक जीत - भरत सिंह, Historic victory of Bharatiya Janata Party in Delhi Assembly elections 2025 - Bharat Singh


Jamshedpur (Nagendra) ।  भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। इस प्रचंड जीत पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह जी ने सभी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। भरत सिंह ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व, गृह मंत्री अमित शाह जी की रणनीति और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के संगठित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है और यह जनादेश विकास, सुशासन और राष्ट्रहित की नीति को समर्थन देने का प्रमाण है। 



भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भरत सिंह ने कहा, ‘‘यह जीत सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और प्रधानमंत्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व की जीत है। भाजपा सरकार दिल्ली को विश्वस्तरीय राजधानी बनाने के अपने संकल्प को पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि यह समय और अधिक मेहनत करने का है ताकि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरा जा सके। साथ ही उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार जनता की सेवा और विकास के लिए सदैव तत्पर रहेगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.