Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa. मिस गुवा में एन्नी सामद एवं मिसेज गुवा अंजू खालखो के सर सजा ताज, Annie Samad and Mrs Guwa Anju Khalkho were crowned Miss Guwa


Guwa (Sandeep Gupta) । स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र गुवा अयस्क खान के द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति द्वारा आयोजित महिलाओं एवं लड़कियों के लिए फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन गुवा सेल क्लब में बुधवार देर शाम को किया गया। इस दौरान महिलाओं एवं लड़कियों ने रेम में चलकर जजों तथा दर्शकों का मन मोह लिया। महिला समिति द्वारा 6 कैटेगरी जिसमें मिस गुवा, मिसेज गुवा, बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर, मोस्ट इंटेलिजेंट, बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल तथा बेस्ट एटीट्यूट खिताब रखा गया। सबसे पहले लड़कियों ने रेम पर चलकर फैशन शो का प्रदर्शन किया। 


उसके बाद जजों के द्वारा कई सवाल किए गए जिसका बखूबी से लड़कियों ने जवाब दिया। उसके बाद महिलाओं ने भी रेम पर चलकर फैशन शो का प्रदर्शन किया और जजों द्वारा पूछे गए सवालओ का जवाब दिया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं का नाम घोषित किया गया जिसमें मिस गुवा का ताज महिला समिति की अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने एन्नी सामद को पहनाया। वही मिसेज गुवा का ताज अंजू खालखो के सर में सजा खिताब। साथ ही गुवा बेस्ट ब्यूटीफुल हेयर का खिताब पुनम बोसा को मिला। मोस्ट इंटेलिजेंट का खिताब शिवानी मुंडारी को मिला। बेस्ट ब्यूटीफुल स्माइल का खिताब पूजा सिंह को मिला। 


वहीं बेस्ट एटीट्यूट का खिताब डेजी सिंह के सर पर सजा। इस प्रतियोगिता में जज के तौर पर आए किरीबुरू से महेश दास,बोलानी से आसिफ हुसैन व सोम जी ने विजेताओं का नाम घोषित किया। सभी विजेताओं को 23 मार्च संध्या 7:00 बजे गुवा सेल क्लब में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि महिलाएं आज सबसे आगे है। महिलाएं सिर्फ घर का काम नहीं बाहर भी देश को संभालना जानती है। इतना बड़ा कार्यक्रम आज पहली बार गुवा में महिला समिति द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एवं महिलाओं को उंची उड़ान देने की लिए आयोजन किया गया है। जिसमें महिलाओं ने इस फैशन शो का कार्यक्रम में पर चढ़कर भाग लिया है। महिलाएं पुरुषों से आगे है।


आज देखा जाए तो हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे है। महिलाएं आज के इस युग में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है। महिलाएं हैं तो संसार की सृष्टि है। आज गुरुवार देर शाम को महिलाओं एवं लड़कियों के लिए अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन श्वेता सिंहा एवं मिसेज एसपी दास ने किया। इस मौके पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, उपाध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, बोकारो से आए दीप्ति झा,माला मडल, श्वेता सिंहा,कविता देवांगन, अपराजिता दास, सुजाता बनर्जी, मानसी दास, गीता आनंद, गीता दास, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉक्टर पौलमी सरकार, डॉ प्रियंका रानी पात्रा सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template