Guwa (Sandeep Gupta) । गुरुवार को गुवा के ओड़िआ समुदाय के लोगों ने पानी भात का सेवन कर विश्व पखाल दिवस मनाया। अहले सुबह से पूजा करने के लिए श्रद्धालू जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। मंदिर के पुजारी जितेंद्र पंडा ने भगवान जगन्नाथ,बलभद्र एवं देवी सुभद्रा को दही पखाल का भोग लगाया,जिसके बाद श्रद्धालुओं को भोग वितरण किया गया। दही पखाल भात स्वादिस्ट व्यंजन होने के साथ ही औषधिय गुणों से परिपूर्ण होने की बात संगीत शिक्षक योगेंद्रनाथ ने कही।
इसमे पर्याप्त मात्रा में आयरन होने के साथ खाद्य पदार्थ को शीघ्र ही पचाने की क्षमता होती है व इसके सेवन से अच्छी नींद भी आने की बात कहा गया। ओड़िया घरों में गरीब से धनिक व्यक्ति तक सभी लोग बड़े चाव से पखाल भात का सेवन करते हैँ। कांसे की बर्तन में पखाल भात का सेवन करना अच्छा माना जाता है। मंदिर में भी दही पखाल व अन्य कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किया गया।
लोगों द्वारा वर्चुअल रूप में भी एक दूसरे को पखाल दिवस की बधाई देते देखा गया। मोके पर संतोष बेहेरा, योगेंद्रनाथ त्रिपाठी, मनमोहन चौबे, अरुण वर्मा, अनुप नाग, कुमार आशुतोष आदि मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment