Upgrade Jharkhand News. चाईबासा में गुरुवार की शाम एक अप्रत्याशित घटना घटी। तेज आंधी के कारण गांधी मैदान में आयोजित साईं महोत्सव में पंडाल अचानक गिर गया, जिससे वहाँ मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कई लोग घायल बताए जा रहे है, जिन्हें तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय गांधी मैदान में साईं महोत्सव का आयोजन किया गया था। शाम में साईं बाबा की पालकी निकाली गई थी। पालकी यात्रा जब पंडाल के पास पहुंची तभी अचानक मौसम में बदलाव आया और तेज आंधी चलने लगी, जिसके कारण पंडाल का एक हिस्सा ढह गया।
जब यह घटना घाटी तभी काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।इस अप्रत्याशित घटना से वहाँ मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और भगदड़ मच गई। जिसमें कई लोग घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में झारखंड के कई जिलों में और आंधी-तूफान की संभावना जताई है। इस घटना में एक घोड़े के भी मरने की जानकारी मिली है।
No comments:
Post a Comment