Guwa (Sandeep Gupta) । स्टील अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड बोकारो इस्पात संयंत्र गुवा अयस्क खान के द्वारा सीएसआर के तहत महिला समिति द्वारा आयोजित स्लो डांस एवं ग्रुप डांस प्रतियोगिता का आयोजन गुवा सेल क्लब में मंगलवार देर शाम को किया गया। इस दौरान सबसे पहले स्लो डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं एवं लड़कियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर आए किरीबुरू से महेश दास,बोलानी से आसिफ हुसैन व सोम जी ने विजेताओं का नाम घोषित किया, जिसमें स्लो डांस में प्रथम स्थान रिंकू सिंह रही।
वहीं द्वितीय स्थान आकांक्षा रही तथा तृतीय स्थान में लक्ष्मी पात्रों व पूनम बोसा रही। इसके साथ ही ग्रुप डांस में प्रथम स्थान डेजी और ग्रुप को मिला, वही द्वितीय स्थान में कुजूर और ग्रुप रही, तथा तृतीय स्थान कारो कुंज ने प्राप्त किया। तथा सांत्वना में गोरख नगर ने प्राप्त किया। सभी विजेताओं को 23 मार्च संध्या 7:00 बजे गुवा सेल क्लब में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के द्वारा पुरस्कृत की जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर ने कहा कि महिलाएं आज सबसे आगे है। महिलाएं सिर्फ घर का काम नहीं बाहर भी देश को संभालना जानती है। आज देखा जाए तो हर क्षेत्र में महिलाएं सबसे आगे है। महिलाएं आज के इस युग में पूरी तरह से आत्मनिर्भर है।
महिलाएं हैं तो संसार की सृष्टि है। आज बुधवार देर शाम को महिलाओं के लिए फैशन शो प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस पूरे कार्यक्रम में मंच का संचालन जयश्री नंदकोलियर,बीना गांगुली एवं गीता आनंद ने किया। इस मौके पर महिला समिति अध्यक्ष स्मिता भास्कर, उपाध्यक्ष शालू कुमार, सचिव जयश्री नंदकोलियर, माला मडल, श्वेता सिंहा, कविता देवांगन, अपराजिता दास, सुजाता बनर्जी, मानसी दास, गीता आनंद, गीता दास, डॉ मोनिका भेंगरा, डॉक्टर पौलमी सरकार सहित अन्य मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment