Jamshedpur (Nagendra) । साकची स्थित रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का भव्य आयोजन श्री श्री रामलीला उत्सव समिति जमशेदपुर द्वारा आज से 26 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस बात की जानकारी आयोजन स्थल पर बुधवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित कर दी गई। प्रेसवार्ता में बताया गया कि उक्त ज्ञानयज्ञ में कथावाचक के रूप में आचार्य राजेश कृष्ण जी महाराज श्रीधाम वृंदावन से जमशेदपुर पधार रहे हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में राम-कृष्ण मित्र मंडल द्वारा अहम भूमिका निभाई जा रही है। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन आज से 26 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर तीन बजे से संध्या सात बजे तक आहुत की जाएगी।
गुरुवार को प्रातः आठ बजे से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी जो स्वर्णरेखा नदी हाथी घोड़ा मंदिर से चलकर रामलीला मैदान, साकची पहुँचेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने में भागवत कथा समिति के मार्गदर्शक सुभाष चन्द्र साह, संरक्षक हरेराम सिंह, राम गोपाल चौधरी , गया प्रसाद चौधरी, शिव शंकर सिंह , कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप चौधरी , पवन अग्रहरी ,सह-कोषाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्र , मनीष मिश्र , अध्यक्ष डॉ. डी.पी. शुक्ल महामंत्री शंकर लाल सिंघल ,संयुक्त मंत्री रामकेवल मिश्र ,कोषाध्यक्ष अनिल कुमार चौबे ,उपाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, अवधेश मिश्रा, प्रमोद खण्डेलवाल, दिलीप तिवारी, सुरेश पाण्डे, मगन पाण्डे, महेश तिवारी ,सेवक मनोज कुमार मिश्र सहित अन्य लोगों का सार्थक सहयोग मिल रहा है।
No comments:
Post a Comment