Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa. गुवा के सेवा नगर में की गई मां मंगला की पूजा अर्चना, मांगी सुख समृद्धि, Mother Mangala was worshipped in Seva Nagar of Guwa, happiness and prosperity was sought


Guwa (Sandeep Gupta) । गुवा के सेवा नगर में आज मंगलवार को की गई मां मंगला की पूजा अर्चना। इस दौरान गुवा रामनगर स्थित सेवा नगर में करुवा समाज, हरिजन समाज के लोगों ने मा मंगला की पूजा अर्चना की। साथ ही महिलाओं ने गुवा बाजार के कुसूम घाट स्थित कारो नदी के तट पर पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने माथे पर कलश उठाकर नंगे पांव सेवा नगर पूजा मंडप में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने उसके रास्ते उल्टा लेट गए जहां कलश लेकर आ रही महिलाएं उन्हें लांग कर पार किया। ऐसा माना जाता है कि कलश यात्रा के दौरान उसके रास्ते लेटे लोगों को लांग कर पार होने से उनके शरीर पर विभिन्न तरह का बीमारियां ठीक हो जाती है तथा घर में सुख समृद्धि का माहौल बना रहता है। एवं सारे पाप कष्ट दूर हो जाते हैं। 


पूजा समाप्ति के बाद श्रद्धालुओं ने मां मंगला से सुख समद्धि की कामना करते हुए, किसी ने बकरे की बलि तो किसी ने लाल मुर्गे की बलि दी गई। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं पूजा में शामिल रहे। मौके पर करुवा समाज के लोगों में संजू गोच्छाईत,बिट्टू गोच्छाईत, प्रीतम गोच्छाईत,राजेश गोच्छाईत,पिंकी गोच्छाईत,जितेन गोच्छाईत,उत्तम गोच्छाईत,जयसिंह नायक,राहुल गोच्छाईत,रितेश प्रसाद,रेखा प्रसाद ,श्रीहर गोच्छाईत, बिनोद गोच्छाईत, चंदन गोच्छाईत,अभिमन्यु गोच्छाईत,विशाल करुवा, बासुदेव करुवा, कृष्णा करुवा, मनोहर करुवा, गुरुचरण करुवा, अतुल करुवा, अभिमन्यु करुवा, बीजू करुवा, मनोज करुवा, लखींद्र करुवा सहित अन्य मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template