Guwa (Sandeep Gupta) । चैत्र महीने में हो रहे मां बसंती दुर्गा पूजा में महाष्टमी पूजा को लेकर सुबह से ही गुवा के योगनगर पंडाल में भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। महाष्टमी पर बसंती दुर्गा पूजा पंडाल में भक्तों ने की महाअष्टमी की पूजा अर्चना। वही श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। पुजारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं का पुष्पांजलि संपन्न कराया गया। लोगों ने मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूजा के बाद मां दुर्गा को भोग ग्रहण करवाया गया। उसके बाद भक्तों के बीच खिचड़ी भोग वितरण किया जाएगा। इस दौरान बसंती दुर्गा पूजा को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान लड़कियां अष्टमी पूजा पर साड़ी परिधान में उपस्थित होकर पूजा अर्चना की। साथ ही बच्चों को मनोरंजन के लिए पंडाल के बगल एरो स्ट्रिप मैदान में मेला लगाया गया है। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment