Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. गुरु नानक स्कूल के हेड मास्टर को भावभीनी विदाई दी गई , Emotional farewell given to head master of Guru Nanak School


Upgrade Jharkhand News. गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची के प्रधानाध्यापक संतोख सिंह की सेवानिवृति के मौके पर भावभीनी विदाई विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में दी गई। जिसमें गुरु नानक मध्य विद्यालय साकची एवं गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित हुए। डॉक्टर आशा चौबे शिक्षिका ने कार्यक्रम का संचालन किया। छोटे बच्चों द्वारा स्कूल लाइफ पर नृत्य पेश किया गया। उज्जल दत्ता ने माउथ और्गन द्वारा बहुत ही खूबसूरत प्रस्तुति पेश की। 


गुरु नानक उच्च विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मधुबाला  ने  संतोख सिंह के तकरीबन 29 साल से ज्यादा सेवाकालीन के बारे में अपने विचार रखे तथा साथ ही भावुक करने वाली कविता पाठ किया। गुरु नानक मध्य एवं उच्च विद्यालय साकची के शिक्षकों द्वारा प्रधानाध्यापक संतोख सिंह को उपहार देकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी के द्वारा संतोख सिंह को बैंड बाजे के साथ डीयोढ़ी साहिब तक विदाई दी। गीत संगीत में रुचि रखने वाला संतोख सिंह चुनाव एवं शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कई सरकारी योजनाओं में मास्टर ट्रेनर की भूमिका में रहे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template