Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में दिखाया दमखम , Runners of Rungeeners Group showed their strength in Bangalore


Jamshedpur (Nagendra)  स्टील सिटी जमशेदपुर के रनजीनियर्स ग्रुप के धावकों ने बैंगलुरू में आयोजित टीसीएस वर्ल्ड 10 k  में हिस्सा लेकर उम्दा प्रदर्शन किया। वैसे तो इस मैराथन में देश - विदेश के हजारों धावकों ने हिस्सा लिया। परंतु शहर के रनजीनियर्स ग्रुप के धर्मेन्द्र कुमार , मनीष कुमार समेत अन्य धावकों ने इस मैराथन में हिस्सा लेकर परचम लहराया। धर्मेन्द्र कुमार इस मैराथन में 10 किलोमीटर की दौड़ 00 : 49 : 46 घंटे में पूरा किये। जबकि मनीष कुमार 00 : 59 : 16 घंटे में पूरा किये।


 

बताते चलें कि  धर्मेन्द्र कुमार वेदांता नई दिल्ली हाफ मैराथन 1: 51: 38 घंटे में , टाटा स्टील वर्ल्ड 25 k दौड़ 02 : 07 :17 घंटे में पूरा किये थे। जबकि टाटा मुंबई  मैराथन 42 .2k को 04 : 28 : 47 घंटे में पूरा किये। इसके अलावे धर्मेन्द्र विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर यह साबित करने में कामयाब हुए हैं कि मेहनत से सफल होना बड़ी बात नहीं है।  मनीष कुमार भी नियमित धावक है। उन्होंने हाफ मैराथन 01 : 54 : 03 घंटे में, 25 k को 02 : 40 : 39 घंटे में दौड़ पूरा किये, जबकि टाटा मुंबई मैराथन 04 : 40 : 11 घंटे में पूरा कर चुके हैं। 



रनजीनियर्स ग्रुप के प्रमुख अभिषेक पाण्डेय ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट रास्ता नहीं है। निरंतर अभ्यास से सुकून देने वाली उपलब्धि हासिल की जा सकती है। गौरतलब हो कि रनजीनियर्स ग्रुप के एक तेज धावक  अरूपानंद महतो आगामी 11 मई  को मलेशिया में आयोजित फुल मैराथन में हिस्सा लेने के लिए 8 मई को जमशेदपुर से रवाना होंगे। उनके साथ भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी अमित रंजन महतो भी मलेशिया जाएंगे। इस प्रतिस्पर्धा में 49 देशों के धावक हिस्सा लेंगे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template